मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
सपा नेता ऋचा सिंह की माता के स्वर्गवास उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में गोविंदपुर आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त
प्रयागराज 12 जनवरी,2020।प्रदेश का युवा छोटी छोटी चीजों को ध्यान में रखकर सकारात्मक दिशा पर पहल कर राष्ट्रभक्ति के साथ चिंतन और परिश्रम के जरिए समाज को स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से समृद्धिशाली प्रयागराज बना सकता है यह उदगार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने धर्मवीर मूर्ति धूमनगंज में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
श्री सिंह ने कहा विशाल व्यक्तित्व जिन्होंने वेदांत के दर्शन को दुनिया के सामने पेश किया। उनके जन्म दिवस को हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। युवाओं के प्रेणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी को कोटि कोटि नमन। हमें उनके आदर्शों को जीवित रखना है और उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ना है। स्वामी विवेकानंद के अध्यात्म से प्राप्त ज्ञानमय विचार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रकाशमय एवं प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद कर्म पर भरोसा रखने वाले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान के आधार पर समस्त संसार को प्रेरणा दी। सही सत्य और गलत का आकलन कर हमें काम करना चाहिए तभी व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रयागराज स्वच्छ और सुंदर बना रहे यही सही मायने में राष्ट्रभक्ति है। हिंदू समाज का आधार स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है।
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर ने कहा 1984 से युवा दिवस मनाया जा रहा है मैं सरकार से मांग करता हूं कि विवेकानंद के जीवन और दर्शन को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में शामिल कर पढ़ाया जाय। ऐसे महापुरुष देश और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। युवाओं को अंदर ऊर्जा और शक्ति विवेकानंद के आदर्श जीवन से गति मिलती है। रविराज राष्ट्रीय प्रवक्ता वेदांत साहित्य संस्थान ने विवेकानंद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि अमेरिका में 2 मिनट के संबोधन में अमेरिका के भाइयों और बहनों इतना ही कहते ही तालियों से गूँजमान हो गया। कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता पवन मिश्र ने संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता कमलेश कुमार पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण केसरवानी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी रामजी शुक्ला चंद्रभूषण सिंह पटेल संजय कुशवाहा चंद्रशेखर ओझा जगमोहन आर्या अरुण दुबे आभा सिंह देव प्रकाश पांडे अभिषेक तिवारी निखिल पाठक शिवम तिवारी विनय राजकुमार अभिनव शुभम तिवारी आदि ने संबोधित करते हुए युवाओं को जागृत किया इससे पहले कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ता अशोक गर्ग,पिंटू कुशवाहा, मंगलदास जौहरी बिहका पूरामुफ्ती के आवास पहुंचकर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किया तदुपरांत पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा शहर पश्चिमी, सपा नेता डॉ0 ऋचा सिंह की माता के स्वर्गवास उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में गोविंदपुर आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ऋचा सिंह को ढांढस बंधाया।