विधायक फाफामऊ ने प्रदर्शिनी में प्रतिभागी हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया
प्रयागराज।
वोकल फार लोकल के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रदर्शिनी कमला भवन, जार्ज टाउन, प्रयागराज में आयोजन के तीसरे दिन 25.09.2022 के मध्यान्ह में सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम द्वारा प्रदर्शिनी के एक-एक स्टाल का अवलोकन करते हुए उदगियों का उत्साह वर्धन किया गया तथा स्टाल से ओ०डी०ओ०पी० की उत्पादित वस्तुयें खरीदी गयी। रविवार के अवकाश होने के कारण अत्यधिक जनमानस द्वारा प्रदर्शिनी का अवलोकन किया गया तथा सरकार की स्थानीय उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वोकल फार लोकल थीम की सराहना की गयी अपरान्ह 04:30 बजे गुरू प्रसाद मौर्य विद्यायक, फाफामऊ द्वारा प्रदर्शिनी के स्टालों एवं उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा प्रदर्शिनी में प्रतिभागी हस्तशिल्पियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया। उक्त अवसर पर लालजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा सभी प्रतिभागी उयुमियों / हस्तशिल्पियों एवं आगुन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रदर्शिनी समापन के अवसर पर हैदर रजा सहायक प्रबन्धक द्वारा संचालन किया गया प्रदर्शिनी में राम अवतार यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमित शुक्ला, पंकज मौर्या, के के यादव, संजय कुमार, पी०सी० शर्मा, नौशाद आलम, जीतेन्द्र शुक्ला, मंजुल द्विवदी द्वारा सहयोग प्रदान किया / पूरे दिन लगभग 4 लाख के माल की बिकी प्रदर्शिनी में हुई।