वरिष्ठ भाजपा नेता डा शैलेश कुमार पाण्डेय को मातृशोक, अंतिम संस्कार

प्रयागराज। भाजपा प्रदेश सह संयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान उप्र  डा शैलेश कुमार पाण्डेय की माता श्रीमती विमला पाण्डेय का बीती रात को निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की थी। वह करीब एक माह से बीमार चल रही थी। उनका उपचार शहर के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर हुआ। मुखाग्नि पिता राम अक्षयवट पाण्डेय ने दी। वह अपने पीछे बेटे डा शैलेश पाण्डेय सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग डा शैलेश कुमार पाण्डेय के आवास रसूलाबाद पर पहुंच कर सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री डा नरेन्द्र सिंह गौर,उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी, भाजपा काशी प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री डा वंदना सिंह,भाजपा नेता विजय श्रीवास्तव , संजय गुप्ता, संजय पासवान, मेवालाल अयोध्या प्रसाद इण्टर कालेज के प्रबंधक चन्द्र प्रकाश धर द्विवेदी,सीए मनीषधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, राम अवतार गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राज तिवारी, समाजसेवी एलके अहिरवार और राजीव कुमार मिश्र, शिक्षक नेता डा हरिप्रकाश यादव, अजय सिंह, उपेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, मिथलेश मौर्या, सहित बड़ी संख्या में लोग थे। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा और महापौर प्रयागराज उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी ने फोन से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related posts

Leave a Comment