आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में ओमलेट खाने को तरजीह देते हैं। शायद इसलिए क्योंकि इसे न सिर्फ बनाना सबसे आसान है बल्कि इसमें समय भी नहीं लगता। साथ ही सुबह-सुबह एक कप गर्मागरम चाय या कॉफी के साथ ऑमलेट मिल जाए, तो इससे बेहतर दिन की शुरुआत और क्या होगी?
ऑमलेट दुनियाभर में एक मशहूर डिश है, जिसे अंडों से बनाया जाता है। अलग-अलग देशों में आपके इसकी एक से बढ़कर एक रेसीपी मिल जाएगी। इसे बनाने के लिए पहले अंडों को एक कटोरे में फेटा जाता है और फिर एक पैन में तेल या बटर डाल कर उसमें फ्राई किया जाता है। इसमें आप कई चीज़ें मिला भी सकते हैं और खाली या फिर ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।
अंडो को सुपरफूड भी माना जाता है। यही वजह है कि ऑमलेट को सुबह नाश्ते के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आपको भी सुबह नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद है, तो इससे जुड़ी ये ज़रूरी बातें ज़रूर जान लें।
ऑमलेट में कितनी कैलोरीज़ होती हैं?
ऑमलेट में नमक और मक्खन के अलावा कई चीज़ें डाली जाती हैं, लेकिन बाकी चीज़ों को हटा दिया जाए तो सिर्फ ऑमलेट में करीब 220 कैलोरी होती हैं।
220 कैलोरी का क्या मतलब है?
220 कैलोरी को घटाना आसान है। आप इसे इस तरह घटा सकते हैं:
20 मिनट के लिए रस्सी कूदें
35 मिनट के लिए साइक्लिंग करें
30 मिनट के लिए जॉगिंग करें
अगर वज़न घटाने चाह रहे हैं, तो क्या ऑमलेट खाना सही है?
अंडा कई तरह के पोषण से भरपूर होता है, इसलिए इसे खाने के कई फायदे होते हैं। आमतौर पर लोग अंडों को सुबह के नाश्ते में ही खाना पसंद करते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन सवाल ये है कि वज़न घटाने के लिए अंडे खाना सही है या नहीं। तो इसके जवाब है हां। अंडे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं और वज़न घटाने में भी मदद कर सकते हैं।
1. अंडे स्वस्थ खाना होने के साथ अगर इसे सही मात्रा में खाना जाए तो कैलोरी भी कम होती है।
2. अंडे आसानी से हर जगह उपलब्ध होते हैं, और इन्हें डाइट में शामिल करना आसान होता है।
3. अंडे मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देते हैं, जो आगे चलकर कैलोरी को घटाने में मदद करतं है।
4. अंडे खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे खाने के बाद आपकी कुछ और खाने की इच्छा नहीं होता, यानी बेवजह कैलोरी खाने से बचते हैं।