र्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल, क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र, सूबेदारगंज में परेड का आयोजन

प्रयागराज।   स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल, क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज में एक  परेड का आयोजन किया गया।  ज्ञात हो कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय और बांग्लादेश के एक राष्ट्र के रूप में उदय होने के 50 वर्ष पूर्व पूर्ण होने पर स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य मे  13 से 19 दिसंबर के दौरान उत्तर मध्य रेलवे में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

परेड का यह आयोजन भारत के उन वीर सपूतों की याद में किया गया जिन्होंने वर्ष-1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर दुश्मनों को परास्त करते हुए विजय हासिल की थी और बाग्लादेश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। युद्ध में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को  राजीव सिंह बुन्देला, सहायक सुरक्षा आयुक्त,  रवि कुमार सिवाच, निरीक्षक,  सुरजीत सिंह, उप निरीक्षक  रेलवे सुरक्षा बल / क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र /सूबेदारगंज व 70 बल सदस्यों द्वारा पुष्पांजली अर्पित कर  श्रद्धांजली दी गयी एवं सशस्त्र टुकड़ी द्वारा सलामी दी गयी। परेड के उपरांत सहायक सुरक्षा आयुक्त/ क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र  राजीव सिंह बुन्देला द्वारा उपस्थित बल सदस्यों को वीर शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इसके पूर्व  25 नवंबर 2021 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वर्णिम विजय मशाल का भी भव्य स्वागत किया गया था। वर्तमान सप्ताह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के आगरा स्टेशन पर आई बांग्लादेश के मुक्ति वाहिनी योद्धाओं की ट्रेन का भी भव्य स्वागत किया गया था।  इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर इस युद्ध की याद को संजोए चित्रों को डिजिटल वॉलों पर प्रदर्शित किया जा रहा है और साथ ही इससे जुड़े संदेश भी उदघोषित किए जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment