रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है। इसी क्रम मे:-

  • दिनाक 15.12.2021 को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 पर एक नाबालिक बच्ची को कुछ यात्रियों ने रोते हुए देखा| यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज के पास ले कर गए|  लड़की से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आलिया और पता वेस्ट मुंबई बताया। कुछ और जानकारी ना मिल पाने के कारण लड़की को चाइल्ड लाइन रेलवे प्रयागराज संचालक कमला ग्राम विकास संस्थान की अंतिमा सिंह को सुपुर्दगी दिया |
  • दिनाक 15.12.2021 को गाड़ी सं.12404 के प्रयागराज आनर पर उसके AC एम-1 कोच में किसी यात्री का सीट स. 74,75,77,78,45,80  पर एक कार्टून छूटा हुआ था| गाड़ी के वाशिंग लाइन में प्लेस होने के बाद सुनील कुमार साहू रेलवे स्टाफ के द्वारा मिला। आन ड्यूटी हेड कांस्टेबल.राजकुमार आर्य द्वारा संबंधित यात्री के स्टेशन आने पर  रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा यात्री को  उसका कार्टून सुपुर्द किया गया है

Related posts

Leave a Comment