उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा प्रदान करने के लिए सदैव है| रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाये जाते है|
इसी क्रम में दिनांक 11.02. 2022 को मंडल नियंत्रक कक्ष रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गाड़ी संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस के कोच संख्या S-3 सीट नंबर 7 पर एक लड़की नाराज होकर घर से आई है| जिसको ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ लेकर आ रहे हैं, उन्हें तुरंत अटेंड करें| उक्त सूचना के अनुपालन में उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी तथा सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह यादव साथ में महिला कॉन्स्टेबल अंजू द्वारा प्लेटफार्म नंबर 01 पर ट्रेन को अटेंड किया गया |
चेकिंग स्टाफ द्वारा उक्त लड़की को रेलवे सुरक्षा बल की महिला कॉन्स्टेबल अंजू के सुपुर्द किया गया| इसके बाद कार्यालय चाइल्ड लाइन रेलवे प्रयागराज की संचालक कमला ग्राम विकास संस्थान को मोबाइल नंबर द्वारा सूचित किया गया| सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की अंकिता सिंह अपने हमराह रतन कुमार यादव के साथ महिला से पूछताछ की है लड़की द्वारा अपना नाम, अपनी उम्र, तथा अपना पता बताया गया| रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया |