राष्ट्रीय सनातन सेना एवं ब्राम्हण समाज उत्थान सेवा संस्था के द्वारा मनाया गया हिंदू नव वर्ष

प्रयागराज।
सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर राष्ट्रीय सनातन सेना एवं ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को माला फूल पहनाकर तथा तिलक लगाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा की भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए तथा हिंदुओं के नव वर्ष के प्रथम दिन में सभी हिंदू अपने घरों में दीप जलाकर नव वर्ष का उत्सव मनाए, एवं ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी ने कहा की हमें सबको अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आकर अपनी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए नव वर्ष चैत्र माह के नवरात्रि के प्रथम दिन को ही मान कर मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारा नव वर्ष चैत्र मास की नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदुओं के द्वारा सारे शुभ कार्य किए जाते हैं तो जब हम अपने हिंदू पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त को देखते हुए सारे शुभ कार्य करते हैं तो हम सब अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को बचाए रखने के लिए नव वर्ष चैत्र माह की प्रथम नवरात्रि के प्रथम दिन से मनाएंगे ,तथा पूरे देश में संदेश देंगे हिंदू अपना नववर्ष चैत्र माह से मनाएं, तथा पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव को कम करें। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु दत्त मिश्रा, जिलाध्यक्ष कौशांबी राजेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज संस्था सुशील मिश्रा,दीपक मिश्रा राष्ट्रीय मंत्री, वरुण मिश्रा नगर अध्यक्ष, अमितेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमर त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष पर्वत लाल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, धनंजय त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, बलराम द्विवेदी, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment