रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर संघ करेगा विभिन्न उत्सवों का आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा के दिन 11 से 1 बजे तक प्रांत के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन
कार्यालय प्रतिनिधि
प्रयागराज। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 12.20 बजे पर देश के प्रधानमन्त्री मोदी एवम् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत की गरिमामयी उपस्थिति में देश के पूज्य संत,महंत,महामण्डलेश्वर,प्रबुद्ध प्रतिष्ठित आध्यात्मिक सांस्कृतिक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होने के ऐतिहासिक अवसर तक पूरे काशी प्रांत में हिंदू-शक्ति के व्यापक जन जागरण हेतु चरण बद्ध ढंग से एक बड़े गृह संपर्क महा अभियान की तिथि वार घोषणा कर दी गयी। मंगलवार को नैनी के माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज में संघ विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने इस महाअभियान की घोषणा की।
 उन्होंने कहा कि यह विश्व के सबसे बड़े संगठन की ओर से चलाया जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा महाजनसंपर्क अभियान होगा। यह ‘श्री राम जन्मभूमि रामलला प्राण प्रतिष्ठा ग्रृह संपर्क महाअभियान’ के रूप में चलाया जाएगा। काशी प्रांत के 22 हजार गांवों में 55 हज़ार टोली बनाकर लगभग 3 लाख कार्यकर्ता के हाथों में पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक सबको देकर अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण देंगे।
दूसरी ओर भारी उत्साह एवं जय श्री राम तथा हर हर महादेव के उद्घोष के बीच विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष के पी सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन सत्य प्रकाश मिश्रा प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने प्रयाग उत्तर प्रयाग दक्षिण गंगापार तथा यमुनापार जिला एवं नैनी भाग के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत वाले कलश पांच जिलों के कार्यवाह तथा संघचालक को सौंप दिए गये।
भारी उत्साह के बीच अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हुए प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी ने कहा दसों दिशाओं में जाएं दल-बादल सा छा जाएं का संदेश लेकर कार्यकर्ता “राष्ट्र को राममय”करने के लिए हर गाँव गली मोहल्ले में पहुंचकर सबको व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र सौंपे गे। राम में राष्ट्र का स्वरूप प्रतिबिंबित होता है इसलिए बगैर भेदभाव केसभी दलों सभी विचारों सभी पन्थो के लोगों तक संघ परिवार के कार्यकर्ता और समाज की सज्जन शक्ति अपनी पहुंच बना कर उन्हे निमंत्रित करेंगे। इस अभियान में “एक भी हिंदू घर छुटने ना पाए इसका पूरा ध्यान रखेंगे।”
1 से 15 जनवरी तक चलने वाले इस महाभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनेगी। एक टोली में पांच कार्यकर्ता होंगे जिन्हें 15 दिनों में100 घरों मैं संपर्क करना होगा ।संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता सामाजिक समरसता का वातावरण पैदा करते हुए महा संपर्क अभियान में सभी स्थानीय प्रमुख मंदिरों की सूची उनका स्थान किस देवता का मंदिर है आदि विवरण भी कार्यकर्ता संग्रहित करेंगे। यह कार्यालय में डाटा के रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे।
आगामी 20 दिसंबर तक टोली निर्माण तथा 24 दिसंबर को टोली प्रमुखों का प्रशिक्षण होगा। इस दौरान उन्हें अपने चिन्हित गांवों के लिए अक्षत चित्र एवं निमंत्रण पत्र सौंप दिए जाएंगे। काशी प्रांत के चयनित 3 हजार श्रीराम भक्त 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।
22 जनवरी को 11 से 1 बजे तक प्रांत के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन श्री राम जय राम जय जय राम का सामूहिक जाप तथा 11 से 12 तक सामूहिक आरती एवं 12 से 1बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जीवंत एवं सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं को दिखाया जाएगा। सह प्रांत कार्यवाहक डॉ राकेश जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन आत्मक विषयों की जानकारी दी। बैठक में संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के अतिरिक्त क्षेत्र सह सेवा प्रमुख युद्धवीर जी सह प्रांत कार्यवाह प्रो. राजबिहारी प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुरारजी सेवा प्रमुख सत्य विजय विभाग संघ चालक प्रो.केपी सिंह विभाग प्रचारक आदित्य विभाग कार्यवाह डॉ संजय सिंह घनश्याम अग्रहरि प्रचार प्रमुख वासु संजीव आदि सहित संघ परिवार के 5 सौ प्रमुख रूप से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment