रामलला के दर्शन अवधि में दो घंटा की गयी बढ़ोतरी।

अयोध्या।प्रभु श्रीराम की   रामनगरी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार रामनवमी पर्व को देखते हुए रामलला के दर्शन अवधि में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है।
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए प्रथम पाली में एक घंटा तथा द्वितीय पाली में भी एक घंटा की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब श्रद्धालु प्रथम पाली में सुबह सात से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली में दिन में एक बजे से सांय छह बजेतक दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के लिए अब समय की अवधि का समय 31मार्च से  2 अप्रैल तक लागू रहेगा। अयोध्या में 31 मार्च से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी।
अयोध्या में इससे पहले रामलला के दर्शन का समय प्रथम पाली में सात से 11 बजे व द्वितीय पाली में दिन में एक से शाम पांच बजे तक  होता था। अयोध्या में रामनवमी का मेला 25 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले 24 मार्च को यहाँ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का भी कार्यक्रम है। यहाँ रामनगरी में रामनवमी मेले में लाखों दर्शनार्थी उमड़ते हैं। इस बार दो अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव है।
राम नवमी पर अयोध्या में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है  कि अयोध्या के विकास की योजनाओं का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसी क्रम में राम-जानकी मार्ग का निर्माण जल्द होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या की साफ-सफाई पर भी काम होगा और पूरे शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। अयोध्या के विकास पर सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है योगी सरकार ।

Related posts

Leave a Comment