प्रयागराज। संगमनगरी में शुक्रवार को उपमा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राकेश शर्मा को उत्तर प्रदेश मीडिया एसोसिएशन (उपमा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जहां पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों एवं प्रशासन द्वारा की जा रही उत्पीडात्मक कार्यवाही के खिलाफ आवाज बुलन्द करने का आह्वान किया गया।
रविवार को तालमेल एक्सप्रेस के कार्यालय में उत्तर प्रदेश मीडिया एसोसिएशन (उपमा) की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परवेज आलम ने किया और संचालन प्रदेश संगठनमंत्री दूधनाथ पाण्डेय ने किया। जहां सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में राकेश शर्मा को मनोनीत किया गया।। कार्यकारिणी की बैठक में उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी ने राकेश शर्मा को जिला प्रयागराज का अध्यक्ष मनोनित करने का प्रस्ताव रखा। जिसकी सहमती उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी सहित कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। कार्यकारिणी की
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परवेज आलम व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी, अनिल त्रिपाठी, महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सिंह, संगठनमंत्री वरिष्ठ पत्रकार दूधनाथ पाण्डेय, अमरदीप चैधरी, हेमन्त यादव, अजीत सिंह, गोविन्द प्रजापति आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।