प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उप्र प्रयागराज (यूपी बोर्ड)- 2024 बोर्ड की इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम चरण 25 जनवरी से 01 फरवरी को आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल की होगी। द्वितीय चरण 02 फरवरी से 09 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मण्डल की होगी। उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सम्बंध में निर्देशित किया है कि समस्त प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में सम्पादित कराना होगा और रिकार्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर में सुरक्षित रखी जायेगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन के आधार पर करायी जायेगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया है कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके लिए 10 जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील हो जायेगी।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...