भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति कार्यशाला सम्पन्न
प्रयागराज। उन आँखों का हँसना भी क्या,जिन आँखों में पानी न हो,वो जवानी, जवानी नहीं
जिसकी कोई कहानी न हो यह क्रांति फिल्म का गाना आपको युवाओं को कुछ अपने लिए, समाज के लिए अपने कार्यो से अपने को नेता सावित करने के लिए कर गुजरने का वक्त है। हम सब भारत को परम वैभव तक पहुचानें मे अपना योगदान देकर अपने कार्यो से अपना इतिहास लिखने का अवसर है। आपने पूर्व की सरकारो को देखा है,भ्रष्टाचार अत्याचार के खबरो से अखबार और टीवी सुर्खियों मे रहता था। अब 2022 मे पुनःराष्ट्रवादी सरकार बनाने का कार्य युवाओ को करना है। उक्त बाते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व यमुनापार जिला प्रभारी राजेश राजभर ने यमुनापार जिला कार्यसमिति मे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को विमला गेस्ट हाऊस जारी मे कही साथ ही वृत्त लेकर आगामी योजनाओ को बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने मंडल सह कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव अपने कार्यो के कारण जाने जाते है।अब आपको शीर्षनेतृत्व द्धारा सौपे कार्यो से अपने को सिध्द कर युवाओ को जोड़ना होगा। विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा अपराध मुक्त प्रदेश देने के लिए योगी बधाई के पात्र है। भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.अटलबिहारी के सपनो का भारत मोदी-योगी बना रहे है।भारत जमीन का टुकडा नही,जीता-जागता राष्ट्रपुरूष है,इसका कंकर-कंकर शंकर है,इसका बिन्दू-बिन्दू गंगाजल है,हम जिऐगें तो देश के लिए,मरूंगा दो देश के लिए ऐसा आप सभी युवाओं को संकल्प लेना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ. वीके सिंह ने कहा 2022 में 20-25% युवाओं को राजनैतिक भागीदारी देकर आर्थिक सहयोग करना है। इसके लिए मै शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात रखूंगा। विधायक बारा डाँ. अजय कुमार ने युवाओ के कार्य और जज्बा को सलाम करते हुए कहा आप युवाओ को सामाजिक-राजनैतिक जीवन मे बहुत कुछ करने का वक्त है। शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई ने कहा यमुनापार के युवाओं मे वह शक्ति है कि चारो विधान सभाओ के साथ शहर मे भी कमल खिलाने का कार्य करेगें। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने सभी अतिथियो को बुके अंगवस्त्र समृति चिंह भेंटकर स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समीर मिश्रा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,प्रोटोकाल मंत्री सुरेश शुक्ल,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद केसरवानी, महामंत्री जयव्रत सिंह,अशोक पांडेय, राज कुमार मिश्र,शिवा पांडेय,प्रीतम पांडेय,रामप्रकाश तिवारी, राहुल मिश्रा,महेंद्र पटेल,रवि निषाद, कृपा शंकर बिंद, सौरभ सिंह, सचिन श्रीवास्तव,आशीष श्रीनेत,पूजा बिंद, रवि यादव, शुभम पांडेय,आनंद बरौलिया,सत्यम मिश्रा,नरेश सोनकर, रोहित केसरवानी,सुशील तिवारी,रोचक मिश्रा,संदीप गहरवार,सूरज सत्य सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।