यमुनापार के 1433 बूथों पर कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने सुनी मन की बात
किसानों-मजदूरों संग भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने नारीबारी में सुनी मोदी के मन की बात
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 112वें संस्करण को भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने ब्योहरा बूथ संख्या 92 पर एलईडी टीवी पर देखा और सुना साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की प्रधानमंत्री मोदी के मन के बात के संस्करण के ज्ञानवर्धक बातें पैसे देने पर भी सुनने को नहीं मिलेगा। अगर कोई एक बात भी आत्मसात किया तो उद्देश्य सफल हो जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने झंझरा चौबे नारीबारी बूथ संख्या 269 पर अन्नदाता किसान सेवा केन्द्र चतुर्वेदी मार्केटिंग नारीबारी में रविवार को सुबह 11 बजें किसानों-मजदूरों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं संग रेडियो पर मन की बात को सुना और कहा मोदी जी की अलौकिक शक्ति देश की 140 करोड़ जनता है। उसी जनता जनार्दन को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात युवाओं के प्रतिभा को निखार कर विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं। यह प्रत्येक भारतीयों के लिए गर्व का पल है। मन की बात कार्यक्रम को ग्राम प्रधान पृथ्वीराज साहू, धर्मराज पाल, सुभाष चतुर्वेदी,अशोक सिंह,विजय बहादुर सिंह,ननकू केसरवानी,बब्बू आदिवासी,श्रीनाथ कोल,लाला केसरवानी,अनिल चतुर्वेदी,रामेश्वरी देवी,राम गरीब भगत विश्वकर्मा,साक्षी चतुर्वेदी, संतोष कोल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को यमुनापार के 1433 बूथों पर कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने सुना। और आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला संस्करण 3 अक्टूबर 2014 को मात्र 14 मिनट का प्रसारित किया गया था। जून 2015 में इसका समय बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण इस समय 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जा रहा है।