यमुनापार के भाजपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष के घोषणा के पूर्व दी शुभकामनाएं

रिष्ठ नेता सतीश महाना  विधानसभा अध्यक्ष पद पर अकेले किए नामांकन
आठवीं बार विधायक चुने गए सतीश महाना की घोषणा महज औपचारिकता रह गई
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।
कानपुर के महाराजपुर से आठवीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,ज्ञान सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,राजेश्वरी तिवारी,अजीत प्रताप सिंह,संतोष त्रिपाठी,राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल,विजय शंकर शुक्ला,विक्रमादित्य मौर्य,जय सिंह पटेल आदि जिला पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के पूर्व ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

Leave a Comment