मेहनत की कमाई से बना आशियाना तोड़ दिये जाने के बाद, अब कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवायी गयी

कड़ी मेहनत औऱ संघर्ष के बाद बॉलीवुड में किसी को एक फिल्म मिलती है। इस फिल्म में अगर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे तो और मौका मिलता है वरना इस सिनेमा की दुनिया में आप खो जाते हो। अगर स्टार किड्स हो तो उस केस में ऐसा नहीं होता। काम न करने के बाद भी वह पीआर के कारण सुर्खियों में बनें रहते हैं। कंगना रनौत स्टार किड्स नहीं है वह बॉलीवुड में आउटसाइडर है। बॉलीवुड में ये मुकाल कंगना रनौत ने खुद हासिल किया है। कंगना ने बहुत मेहनत करके मुंबई में अपना घर लिया था। सुशांत की मौत मामले की जांच में कंगना ने मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। कंगना ने अपने एक ट्वीट में मुंबई के मौजूदा हालत को पीओके जैसे हालत बताया था। तब से कंगना शिवसेना के निशाने पर थी। शिवसेना सरकार ने बदले की कार्यवाही करते हुए कंगना के घर पर बीएमसी से बुल्डोजर चलवा दिया और अब उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवायी गयी।

Related posts

Leave a Comment