मुश्किल में हेल्पलाइन पर डायल करें, मिलेगी मदद
उतरांव। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को घाटम पुर पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओ को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। आरक्षी बंदना पटेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। उपनिरीक्षक महेश चंद निशाद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस वही हमेशा मौजूद रहती हैं। उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह व महिला आरक्षी सायमा बानो ने भी महिलाओ को जागरूक किया। उक्त अवसर प्रधान दिलीप भारतीय,शारदा प्रशाद,अंतिम यादव,अवध बहादुर,श्याम बहादुर,आशा गीता,आंगनवाड़ी रेखा,शशि कला,मीनाक्षी,सोनकली,महराजी आदि रहे।