प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर में प्रत्येक माह की पूर्णिमा की तरह मार्ग शीर्ष पूर्णिमा पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन जय श्री राम सेवा समिति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा पूजन के साथ हुआ। मां गंगा को पुष्प, अक्षत और वस्त्र चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। गंगा घाट पर दीप दान करके पुण्य प्राप्त किया। तीर्थ पुरोहित और साधु संत समाज की उपस्थिति में दिव्य गंगा आरती का शुभारंभ किया गया। हे ईश सब सुखी हो की प्रार्थना भक्तो की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संस्कृत श्लोकों को पढ़ा गया।
जय श्री राम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन समाज कल्याण हेतु किया जाता है। इस अवसर पर मोनू मिश्र, सुरेंद्र पुष्पकार, अनुपम पुष्पकार, लाला तिवारी, मनीष त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।