माघ मेला के अवसर पर प्रयागराज मंडल द्वारा की जा रही हैं विशेष तैयारियां

प्रयागराज।
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि माघ मेला 2023  के अवसर पर आये श्रद्धालुओं  की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर समुचित उपाय करते हुए स्टेशन को पूर्णत: सुरक्षित बनाया गया  है । | जिससे उन्हें  किसी तरह की  कोई असुविधा न हो | प्रयागराज जंक्शन पर मूलभूत  सुविधाओं से युक्त 04,यात्री आश्रय हैं। प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 यात्रियों की है  अर्थात प्रयागराज जं0 पर लगभग 10000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। प्रत्येक आश्रयों में पूछ –ताछ  काउंटर, अनारक्षित टिकट काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, एनाउन्समेंट   प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश और  शौचालय  की व्यवस्था की गई है, जिससे  यात्रियों को कोई असुविधा न हो ।  माघ मेला के  दृष्टिगत स्टेशन तथा आश्रय  को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रयागराज ज० पर CCTV कैमरे लगाये गए है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रयागराज जंक्शन  पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवान तैनात किये जायेगे। यात्रिओं से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरचित द्वारा दिया गया कोई भी खाने पीने का सामान स्वीकार न करें एवं कम से कम सामान  लेकर यात्रा करें और रेल प्रशासन का सहयोग करें।प्रमुख स्नान पर्व निम्नवत हैं-
01. पौष पूर्णिमा  06 जनवरी 2023 शुक्रवार
 02. मकर संक्रांति 14/15 जनवरी 2023 शनिवार/ रविवार 03.मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 शनिवार 04.बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 गुरुवार
05. माघी पूर्णिमा 05 फरवरी 2023 रविवार
06. महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 शनिवार
माघ मेले में प्रमुख स्नानों  के दौरान सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध रहेगा|
        सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेल प्रशासन द्वारा माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व के दौरान  प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से निम्न दिए गए दिनों में  प्रवेश निषेध रहेगा | इस दौरान सिटी साइड की ओर से आगमन और सिविल लाइंस साइड की ओर से  निकास की व्यवस्था लागू रहेगी।   विवरण निम्नवत है:-
पौष पूर्णिमा के पर्व पर दिनांक 05.01.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 07.01.23 को दोपहर 12:00 बजे तक | •मकर संक्रांति के पर्व पर दिनांक 13.01.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 16.01.23 को दोपहर 12:00 बजे तक |
•मौनी अमावस्या के पर्व पर दिनांक 20.01.23 को रात्रि  00:00 बजे से  दिनांक 22.01. 23  को रात्रि  24:00 बजे तक| बसंत पंचमी के पर्व पर दिनांक 25.01.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 27.01.23 को दोपहर 12:00 बजे तक |
•माघी पूर्णिमा के पर्व पर दिनांक 04.02.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 06.02.23 को दोपहर 12:00 बजे तक | •महाशिवरात्रि के पर्व पर दिनांक 17.02.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 19.02.23 को दोपहर 12:00 बजे तक|
मेले में आने वाले श्रद्धालओं  को सूचित किया जाता है कि,मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर जिन यात्रियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जैसे मेजा रोड ,मांडा रोड, विंध्याचल,मिर्जापुर ,चुनार, आदि स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे यात्री, नैनी अथवा  छिवकी स्टेशन से , जिन यात्रियों को कानपुर की ओर जैसे भरवारी, सिराथू ,खागा, फतेहपुर, एवं कानपुर आदि स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो  वे यात्री प्रयागराज जंक्शन से, जिन यात्रियों को मानिकपुर की ओर जैसे शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, जैतवार, सतना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, रेलवे स्टेशन झांसी आदि स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे यात्री नैनी अथवा छिवकी स्टेशन से, जिन यात्रियों को लखनऊ की ओर जैसे अमेठी, प्रतापगढ़, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, आदि  स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे  यात्री प्रयाग अथवा फाफामऊ स्टेशन से, जिन यात्रियों को अयोध्या की ओर जैसे फैजाबाद, अयोध्या, जौनपुर, आदि  स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे  यात्री प्रयाग अथवा फाफामऊ स्टेशन से, जिन यात्रियों को वाराणसी की ओर जैसे रामनाथपुर, माधव सिंह, भदोही, ज्ञानपुर रोड, मंडुआडीह (बनारस ), वाराणसी कैंट , भटनी, गोरखपुर, आदि  स्टेशनों की यात्रा करनी हो वह यात्री रामबाग़ अथवा  झूसी स्टेशन से मेला स्पेशल ट्रेनों के द्वारा अपने गंतव्य स्थल की ओर प्रस्थान कर सकते हैं |

Related posts

Leave a Comment