महाशिवरात्रि 2024: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पहनें इस रंग के कपड़े

भगवान भोलेनाथ की प्रिय रात अब आ गई है। आठ मार्च 2024 की रात भगवान शंकर की प्रिय रात है, जब देश भर में शिव पूजन के साथ ही सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। शिव पुराण की मानें तो फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवलिंग के तौर पर भगवान शिव पहली बार प्रकट हुए थे। इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि माता पार्वती और शंकर का विवाह भी इसी दिन हुआ था।

इसी दिन भगवान शिव ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था और इसके साथ ही अपना वैराग्य छोड़ दिया था। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करता है उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान शंकर पूरी करते है। महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व भी होता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन होते है। इस दिन भगवान शंकर को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त कई उपाय भी करते है।शिवरात्रि के मौके पर अगर राशि के अनुसार पूजन किया जाए तो इसका अधिक फल मिलता है। इस दिन खास रंग के कपड़े पहनने से भगवान शंकर प्रसन्न होते है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इस वर्ष महाशिवरात्रि काफी शुभ फल लेकर आएगी। इस दिन इन लोगों को नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शिव भगवान की पूजा के साथ ही व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे है।

वृषभ राशि

शिवरात्रि इस राशि के लिए भी काफी शुभ साबित हो रही है। इस दिन गुलाबी रंग और उसके शेड के कपड़े पहनने से जीवन में खुशियों का द्वार खुलेगा। भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर शिव पूजन करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

मिथुन राशि

इस राशि वालों को सफेद या लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और भगवान शंकर सब दुरुस्त करेंगे।

कर्क राशि

महाशिवरात्रि के दिन विधिवत पूजन जरुर करें। भगवान शिव को जल और कच्चा दूध अर्पित करें। ऐसा करने से खुशहाली आएगी। जीवन साथी की तलाश करने वालों के लिए ये शिवरात्रि खास योग लेकर आ रही है। विवाह योग्य लड़कों और लड़कियों की शादी के योग जल्द बन सकते है। इस दिन नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करना शुभ होगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए समय शुभ है। लाल रंग के कपड़े पहन कर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने अत्यंत लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को शंकर जी का विधिवत पूजन करना चाहिए। सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजन करने से सभी समस्याओं का अंत होगा और जीवन में खुशहाली का संचार होगा। पूजा पाठ कर भी सभी लाभ हो सकते है।

तुला राशि

इस राशि के जातक अगर बैंगनी, पीला या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव का पूजन करेंगे तो उन्हें भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। शिवजी से मनोकामना पूर्ति की आराधना करने के लिए इन रंग के कपड़े पहनें और विधिवत पूजन करने से अधिक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

जीवन में आ रहे उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। महाशिवरात्रि के दिन लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए। घर में भी अगर रुद्राभिषेक कर रहे हैं तो लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करें।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए शिवरात्रि खुशियों और सफलता के नए द्वार खोलेगी। उनके सभी मनोरथ पूरे होंगे। जीवन में कई रूप में सकारात्मकता आएगी। सफेद, नारंगी या ग्रे रंग के कपड़े पहनने पर भगवान शंकर प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामना पूरी करेंगे।

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए समय काफी अच्छा है। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। शिवलिंग की पूजा करने के दौरान लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनें तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन लाल, ग्रे या नारंगी रंग के कपड़े पहन कर सकते है। विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन खुशहाल बना रहेगा।

Related posts

Leave a Comment