महापौर: नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा नववर्ष स्नेहिल भेंट कार्यक्रम में उपस्थित रहीं

प्रयागराज । नगर निगम प्रयागराज के बहुउद्देश्यीय भवन में नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन, प्रयागराज द्वारा नववर्ष स्नेहिल भेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि .महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता ‘नन्दी’  उपस्थित होकर समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं विशिष्ट जनों को सम्बोधित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा.महापौर जी ने कहा कि -‘ नागरिकों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करना ही नगर निगम का प्रयास रहता है, और इस दायित्व का निर्वहन नगर निगम के समस्त कर्मचारी बख़ूबी तरह से पूर्ण करते हैं।
आप सभी कर्मचारियों की निष्ठापूर्वक कार्यों के बदौलत ही प्रयागराज नगर निगम राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों मानकों पर श्रेष्ठता प्रमाणित करते हुए,नई मिशाल पेश कर रहा है। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शरद कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरविंद कुमार त्रिपाठी, मंत्री रॉबिन पालीवाल समेत समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment