महापौर द्वारा रिती आई केयर हास्पिटल द्वारा आयोजित आई कैम्प का शुभारम्भ किया गया

 प्रयागराज  ।  नगर निगम कर्मचारी एसोसियेशन प्रयागराज द्वारा अधिकारी ,कर्मचारी के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रिती आई केयर हास्पिटल द्वारा एक आई कैम्प का आयोजन नगर निगम के नव निर्मित भवन के हाल में किया गया। उक्त कैम्प का शुभारम्भ  अभिलाषा गुप्ता “नन्दी” महापौर प्रयागराज द्वारा किया गया। शुभारम्भ के समय चन्द्र मोहन गर्ग, नगर आयुक्त, रत्न प्रिया अपर नगर आयुक्त, पी०के०द्विवेदी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, पार्षद कुसुमलता, जिया उवैद, तसलीम उददीन, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी एसोसियेश प्रयागराज, शरद श्रीवास्तव, अरूण कुमार जैन, उपाध्यक्ष, सविन्द्र पालीवाल, मंत्री, कमल कुशवाहा उप मंत्री, संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, जीतेन्द्र कुमार, विवेक श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, मनीष, अनुपमा श्रीवास्तव व रिती आई हास्पीटल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
 महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के अतिरिक्त लगभग 250 कर्मचारियों / अधिकारियों की आँखों की जाँच की गयी तथा निशुल्क दवा का वितरण किया गया। यह कैम्प नगर निगम कर्मचारी एसोसियेशन द्वारा अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयोजित किया गया था।

Related posts

Leave a Comment