महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर यमुनापार के कार्यकर्ताओ ने किया नमन्
प्रयागराज। प्रथम शिक्षक महिला के रूप में सावित्री फुल्ले को देश सदैव अपने स्मरण मे याद रखेगा। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन समाज मे फैली हुई कुरितियो को दूर कर सदमार्ग मे चलने की प्रेरणा लोगों को देती थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के समाज सुधारकों देश के महापुरुषों को यादकर सभी समाज के प्रेरणास्रोत रहे लोगों को याद कर सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी यमुनापार पिछड़ा मोर्चा के द्वारा आयोजित जिला संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने साईं बाटिका मौहारी में कही। सुरेश पासी ने कहा जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखारकर दलितों-पिछडो़ का सम्मान बढाया। महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र और सरकार मे एतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित किया वही कभी पिछली सरकारों ने नही किया। हम सभी को संगठन के निर्देशानुसार निकाय चुनाव में भाजपा को विजय के साथ फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाने को परिश्रम करना होगा।
सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा महात्मा ज्योतिबाफुले के द्वारा किए सामाजिक परिवर्तन को राष्ट्र सदैव याद रख आगे चलने का कार्य करेगा। देश की 100% महिलाएं मोदी जी के साथ खड़ी है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा अग्रणी है। और अब बैज्ञानिक भी बन रही हैं। मेरी भी सर्जरी हुई, मुझे तीन माह बेडरेस्ट करना चाहिए था।पर मै तीन सप्ताह में ही पार्टी के सभी कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर 16 घंटे आपके बीच हूं। चूकी भाजपा का कार्यकर्ता मोदी की प्रेरणा हम सब को शक्ति देती है। वैसे भी रीता बहुगुणा जोशी उस हड्डी की बनी है जो कभी टूटटी नही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा विभवनाथ भारती ने करते हुए ज्योतिबाफुले को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया। संयोजक जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल ने अतिथियों का अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह और बुके भेंटकर सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की सभी अतिथियों ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर महात्मा ज्योतिबाफुले के चित्र पर सभी अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् कर कृतज्ञता व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक बारा डाँ.बाचस्पति, विधायक कोरांव राजमणि कोल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, भगवान दास कुशवाहा, नम्रता चौरसिया, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, विनोद प्रजापति, कमलेश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष नागेश्वर निषाद आदि ने सम्बोधित किया। बडी संख्या में नगर पंचायत कोरांव,सिरसा, शंकरगढ़ और भारतगंज के पिछले वर्ग के लोगों की मौजूदगी रही। पिछड़ा वर्ग के समस्त जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के कार्यक्रम सफलता पर पदाधिकारियों ने बधाई दी। क्षेत्र में विशिष्ट क्षेत्रों में विशेष योगदान हेतू सामाजिक लोगों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।