मतदाताओं को जोड़ एतिहासिक रूप से बूथ जीते तभी नेतागिरी सफल मानी जाएंगी- ओंकार केशरी

बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे चलना होगा-विभवनाथ भारती
भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में मतदाता चेतना महाभियान को लेकर हुई बैठक सम्पन्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात 1435 बूथों पर सुनने की बनाई गई योजना
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला की ओर से वृहस्पतिवार को मतदाता चेतना महाभियान के तहत जिला कार्यालय सिविललाइंस में जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ओंकार नाथ केशरी ने जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों, अभियान प्रमुख संयोजकों, सह-संयोजको को अभियान की जानकारी देते हुए कहा हम सभी की नेतागिरी तभी सफल है जब हम सब अपने बूथों को अधिक से अधिक मतों से जीतते हैं। मतदाता सूची हमारे लिए नींव है। नींव यदि कमजोर रहीं तो मकान का भविष्य कैसा होगा यह सोचने वाली बात है। इसलिए हम सभी को घर-घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर युवाओं के साथ छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने में फार्म भरना व जमा कराना है। अपने नामों की जांच भी करते हुए मृतको के नाम भी सूची से विलोपित कराने है। ओमकार केशरी ने कहा जनता मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने को राह देख रही हैं आपको ध्यान रखना है मतदाता सूची में कोई छूटे ना।
जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने प्रत्येक बूथों पर 100 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य देते हुए कहा बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को आगे लेकर चलना है। इन अभियानों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने 27 अगस्त को 11 बजें सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1435 बूथों पर मन की बात सुनने का आग्रह करते हुए करणीय कार्यों को बताया। कार्यशाला को पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला ने किया। कार्यशाला में क्षेत्रिय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अश्वनी पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा, काशी क्षेत्र युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ल प्रचंड,अरूण सिंह पप्पू, सुधाकर पांडेय, सतीश विश्वकर्मा,सलिल तिवारी, रत्नाकर सिंह पटेल, बंदना सिंह, शिवप्रसाद केसरवानी, कुलदीप सिंह पटेल आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment