मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि, भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भूकंप के कई झटकों से कांप उठा। बारी-बारी से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...