मंत्री नन्दी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

प्रयागराज।
रंगोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी और चौक मंडल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगा कर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़े।
मंत्री नन्दी सबसे पहले भाजपा नैनी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए कॉलोनी के डी ब्लॉक में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री नन्दी को अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं मंत्री नन्दी ने भी गीत गाकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री नन्दी ने गीत गाते हुए कहा- मिला सहयोग सभी का घड़ी ये आई
सभी मतदाताओं को विजय श्री की बधाई
साथ गर यूं रहा तो काम अच्छा करेंगे
आपके लिए जीएंगे, आपके लिए मरेंगे।
आपको भूलंेंगे ना, सभी हम बहना भाई…
विजय ये नहीं हमारी, जीत है आप सबकी
विधायक बने जो हम हैं, प्रीत है आप सबकी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी के साथ ही ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, राजेश तिवारी, बीबी सिंह, जयशंकर मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, जितेंद्र निषाद, गुरू प्रकाश राव, रामजी मिश्र, रवि मिश्रा, करण सिंह, धर्मराज पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत दुबे, नीरज शर्मा, राजकुमार भारतीय आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजपा महानगर श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह ने किया।
मंत्री नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। सभी के साथ सांस्कृतिक आयोजन का आनन्द उठाते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि रंगोत्सव का पर्व होली सकरात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि बनी रहे, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
नैनी मंडल के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने के बाद मंत्री नन्दी कीडगंज मंडल के शिव पार्क मलाकराज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने यहां भी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष कीडगंज मनोज मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सनी सोनकर, पवन दुबे, गया प्रसाद यादव, संजय केसरवानी, राहुल भारद्वाज, पीके पाण्डेय, पीपी मिश्रा, सतीश राव, सुमित सोनकर, निखिलेश हेला, किरन सिंह, रेखा यादव, गुलशन बेगम, राधिका गौतम, सीमा सागर, सुमन पाण्डेय, सीमा झा, आभा गोस्वामी, सिद्धार्थ पाण्डेय, अक्की रावत, कुनाल सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव आदि।

Related posts

Leave a Comment