झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन, झाँसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है| इसी क्रम में टिकट जांच के माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-21 से मार्च-22 तक की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुल 4,09,646 केस पकडे गये जिनसे जुर्माना स्वरूप रु.26.81 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी |
जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 402962 केस पकड़े गए और उनसे कुल 26.72 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी| अनियमित तौर से यात्रा करने वाले 42 केस पकड़े गये जिनसे 23,820 रुपये की रेल राजस्व की वसूली की गयी एवं बिना बुक किये सामान के कुल 6642 केस पकड़े गये जिनसे कुल 8.90 लाख की रेल राजस्व की वसूली की गयी|
उक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में उप मुख्य टिकट निरीक्षक जीतेन्द्र वर्मा ने सबसे अधिक राजस्व वसूला. उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान 10247 केस पकड़े तथा 67.48 लाख रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए तथा प्रथम स्थान पर रहे I