भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है : प्रवीण पटेल

प्रयागराज । फूलपुर लोकसभा 51 के अंतर्गत इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों संग सघन जनसंपर्क करते हुए जनता का समर्थन मांगा। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने कहा कि शाम 4:30 बजे मनमोहन चौराहे अवधेश चंद्र गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष के यहां से शुरुआत होते हुए नेतराम चौराहा लक्ष्मी टॉकीज चौराहा  माधव कुंज कॉलोनी  एवं व्यापारियों के साथ बैठक जनसंपर्क,इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में लूट का साम्राज्य था, अयोध्या में श्री राम मंदिर का विरोध किसने किया सब जानते हैं  भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि उत्तरी विधानसभा में सबसे प्रबुद्ध वर्ग के लोग रहते हैं यहां के वोटर्स का खासा प्रभाव होता है। आजादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है ये। आने वाले समय में भारत महाशक्ति के रूप में उभरने वाला है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव होगा और मोदी को तभी नेतृत्व मिल सकता है जब मतदाता घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल, अवधेश चंद गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष, विक्रमजीत सिंह भदोरिया ,संजय गुप्ता ,नीरज दीक्षित मंडल  ,अध्यक्ष विश्वविद्यालय अवनीश तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला, मुन्ना शुक्ला ,सुरेश शुक्ला ,प्रशांत शुक्ला, वंदना दीक्षित , अभय जायसवाल  रोहित जायसवाल, लवलेश मिश्रा, चंदन शुक्ला ,एवं अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे । प्रभारी विवेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment