पेरिस ओलंपिक 2024 के 7वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को 3-2 से मात दी है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1972 में आखिरी बार हराया था। साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
भारत इस जीत के साथ ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के ग्रुप बी में है, बेल्जियम इस ग्रुप में चारों मैच जीतकर टॉप पर हैं। ऑस्ट्रेलिया 9 अंक के साथ तीसरे और भारत 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर है। भारत इससे पहले बेल्जियम से हार गए लेकिन उन्होंने इस कड़ी में न्यूजीलैंड और आयरलैंड को हराया है। जबकि अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ किया।
भारत की तरफ से अभिषेक ने 1 तो कप्तान हरमप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल किए। पहले क्वार्टर फाइनल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया और इसके चलते मैच के 12वें मिनट में अभिषेक ने शानदार काउंटर अटैक कर फील्ड गोल मार दिया।
गोल के तुरंत बाद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। इस मौके को कप्तान हरमनप्रीत ने नहीं गंवाया और अगले ही मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-0 से भारत के पक्ष में रहा।
दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के थॉमस क्रेग ने शानदार फील्ड गोल दागा और स्कोर 2-1 पर ला दिया। इसके बावजूद भारत दबाव में नहीं आया और 32वें मिनट में टीम को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला और कप्तान हरमनप्रीत ने 1 और गोल दाग दिया। हरमप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 गोल ला चुके हैं।