प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मेलाधिकारी/जिलाधिकारी को सौपा गया
प्रयागराज । भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वाधान में 13, 14, 15 जनवरी को प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय किसान महापंचायत का आयोजन तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा, जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति रही। भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल संरक्षक श्याम सूरत पाण्डेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा मेलाधिकारी/ जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी श्रीमती डॉ० कंचन को किसानों की माँगो को लेकर प्रधानमन्त्री जी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में सभी जिलों से आये किसान भाइयों माताओं एवं बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को पेंशन की व्यवस्था लागू कर पेंशन देने की माँग एवं किसान आयोग के गठन की माँग रखी। कार्यक्रम का संचालन मंडल संरक्षक श्याम सूरत पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ बी.के. सिंह, मंडल महासचिव के.के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजू चौबे, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद सिंह, जिला संरक्षक राजेन्द्र तिवारी दुकानजी एवं समस्त जिलों से आये