भाजपा युवा मोर्चा चाका मंडल में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

प्रयागराज ! नैनी ,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रयागराज के अंतर्गत चाका मण्डल की बैठक सोमेश्वरनगर कार्यालय मामा भांजा  तालाब पर संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष सत्यदेव जयसवाल(सोनू) व जिला अध्यक्ष सुधाकर पांडे की सहमति के द्वारा निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, उसमें प्रदीप तिवारी ऋतिक पाण्डे व सुरेश निषाद को मंडल उपाध्यक्ष, शुभम मिश्रा को मंडल महामंत्री, अमर सोनी को मंडल कोषाध्यक्ष, रवि निषाद  अभिषेक पाण्डे व पंकज यादव को मंडल मंत्री, रचना त्रिवेदी को मंडल मीडिया प्रभारी तथा देवेंद्र जायसवाल को मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक पटेल कार्यालय प्रभारी के पद पर एवं  9 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य जिसमें मुख्य रुप से अनुपम तिवारी ,रोहित कुमार दयाल ,विनोद पाल, प्रकाश सिंह ,प्रियांशु केसरवानी, निखिल तिवारी ,मोहन साहू ,सनी सोनकर ,रवि कांत मिश्रा सोनू जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब पूरी लगन और निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करते हुए फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Related posts

Leave a Comment