प्रयागराज।
—————————— —————
भाजपा महिला मोर्चा प्रयागराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित होने को देश की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा महिला मोर्चा ने बड़ी बगिया शिवकुटी,चन्द्रशेखर आजाद पार्क में रंगोली बनाकर लोगो को इस शिखर सम्मेलन के भारत में होने की जानकारी दी तथा भारत को इसका नेतृत्व मिलने पर प्रशंसा जाहिर किया। सुभाष चौराहा सिविल लाइंस पर भाजपा महिला मोर्चा ने जी 20 शिखर सम्मेलन से संबंधित प्लेकार्ड,पोस्टर,बैनर के साथ देश की उपलब्धि पर चर्चा किया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ.कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न देशों के शीर्ष प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विश्व पटल पर भारत को अपना प्रस्ताव, अपनी बात व अपनी कार्य योजना रखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी जी-20 शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में 11 कार्यक्रमों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होगा जो हम लोगों के लिए गर्व का विषय है। काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व जी-20 कार्यक्रम प्रयागराज की संयोजिका वंदना सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसकी मेजबानी देश को मिलना हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है।हमारे देश की घोषणा प्राथमिकता के आधार पर सभी सदस्य देशों द्वारा अपनाया जायेगा। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी सदस्यों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा प्रसारित संदेशों,योजनाओं व जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का गौरव जन जन तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर,क्षेत्रीय मंत्री गीता विश्वकर्मा, महानगर महामंत्री रीता सिंह,रीता वर्मा,नीलम त्रिपाठी,स्वरिका भारद्वाज,वर्तिका द्विवेदी व अन्य पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।