भाजपा मंडल पदाधिकारियों के घर पहुंचे मंत्री नन्दी*

पदाधिकारियों के साथ परिजनों से की स्नेहिल भेंट वार्ता*
*स्टेनली रोड की रहने वाली ट्रेनी आईपीएस अंशिका वर्मा के घर जाकर दी बधाई*
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों मंडल महामंत्री एवं वार्ड अध्यक्षों के घर जाकर स्नेहिल भेंट वार्ता की. इस दौरान मंत्री नन्दी ने पदाधिकारियों से हालचाल लिया एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ही मंत्री नन्दी ने आसपास के रहने वाले लोगों से भी भेंट वार्ता की। उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मंत्री नन्दी स्टेनली रोड के रहने वाले रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अनिल वर्मा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों आईपीएस पद के लिए चयनित अनिल वर्मा जी की पुत्री अंशिका वर्मा को आईपीएस के लिए चयनित होने पर बधाई दी। आईपीएस 2021 अंशिका वर्मा इन दिनों नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही हैं। इन दिनों अपने घर प्रयागराज आई हैं। मंत्री नन्दी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
गुरुवार को मंत्री नंदी ने मंडल महामंत्री रवि निषाद, मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी,  शिवम पाल, जितेंद्र गुप्ता, संदीप पाल, रामलोचन साहू, अजय कुमार कुशवाहा, नारायण केसरवानी, धर्मेंद्र केसरवानी के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष कोशिकी सिंह, प्रेम नारायण केसरवानी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment