प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दलों के विधायक प्रत्याशियों ने किया नामांकन इस अवसर पर नामांकन कराने के पश्चात भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज नामांकन कराने वालों में भारतीय जनता पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी, फाफामऊ विधानसभा से गुरु प्रसाद मौर्य फूलपुर विधानसभा से प्रवीण पटेल मेजा विधानसभा से नीलम करवरिया एवं प्रतापपुर से भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी राकेश धर त्रिपाठी कर्चना से भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद ने नामांकन किया
नामांकन के अवसर पर मुख्य रूप से सांसद रीता बहुगुणा जोशी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती पूर्व चेयरमैन अमरनाथ यादव कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी गिरजेश मिश्रा विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजेंद्र मिश्रा अश्वनी पटेल एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे