भाजपाइयों ने भाजपा बिहार संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जी का किया स्वागत

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी बिहार संगठन के यशस्वी कुशल संगठन  महामंत्री   नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का  प्रयागराज आगमन पर चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी कार्यकर्ताओं के साथ अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया
      मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि   नागेंद्र नाथ त्रिपाठी  अपने किसी निजी कार्य से प्रयागराज पधारे हैं और बताया कि इसके पूर्व  नागेंद्र उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री रह चुके हैं इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और आगामी नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में चल रही तैयारियों की जानकारी ली और सभी कार्यकर्ताओं को गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत की बधाई देते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत मोदी जी के कुशल नीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है और कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले  नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव में मोदी योगी की कुशल नीति और कार्यकर्ताओं के बल पर कमल खिलेगा
        स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राजू पाठक ,गिरजेश  मिश्रा, राजेश केसरवानी, सत्या जायसवाल आशीष जैस्वाल अजय अग्रहरि एवं पार्टी की कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Related posts

Leave a Comment