भगवान शिव के पावन पर्वों में से एक प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि का है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। माता पार्वती ने महादेव को पाने के लिए कड़ी तपस्या की, व्रत किए तब जाकर भोलेनाथ माता पार्वती से प्रसन्न हुए और वरदान मांगने को कहा। माता पार्वती ने महादेव से विवाह करने की इच्छा जाहिर की। वैरागी शिव माता पार्वती के प्रेम और दृढ़ता के सामने झुक गए और उन्होंने गृहस्थ जीवन को जीने की तैयारी कर ली। माता पार्वती और भगवान शिव के दो पुत्र हुए। उनकी पूजा पूरे परिवार समेत होती है। महिलाएं सुखी गृहस्थ जीवन के लिए और लड़कियां मनोवांछित पति की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन उपवास और पूजा अर्चना करती हैं। महाशिवरात्रि के कुछ आकर्षक वॉलपेपर्स यहां दिए जा रहे हैं। अपने परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों को महादेव के सुंदर वॉलपेपर भेजकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
शंकर की ज्योति से नूर मिलता है
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
शिव के द्वार आता है जो भी
सबको फल जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की
हर किसी का प्यार आपको मिले।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है
दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता है
जो भी आता भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
भोले बाबा की पूजा करेंगे
तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
आज जमा लो भांग का रंग
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग
भगवान भोले की कृपा बसरे आप पर
जीवन में भर जाए नई उमंग।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं