बिहार में हार के बाद बोले तेजस्वी यादव, कुर्सी पर नीतीश कुमार लेकिन जनता के दिल में हम!

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, जिनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि भले ही कोई और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जनता का जनादेश हमारे पक्ष में स्पष्ट था।तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया, और कहा, “जनादेश महागठबंधन का पक्षधर था, लेकिन चुनाव आयोग का परिणाम एनडीए के पक्ष में था। यह पहली बार नहीं हुआ है। 2015 में, जब महागठबंधन बना था, तब वोट हमारे पक्ष में थे, लेकिन भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए बैक-डोर एंट्री की।

निष्पक्ष चुनाव और  लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई कहते हुए, यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मैकिंस (ईवीएम) की पर हार का ठीकरा फोड़ दिया। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए डाक मतपत्रों की गिनती के स्थापित नियमों पर ध्यान आकर्षित करवाया।राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हों, लेकिन उनकी पार्टी लोगों के दिलों में जगह रखती है। उन्होंने नीतीश कुमार के पद को अपने पद से हटाने के बाद उन्हें अपने विवेक को जगाने के लिए आह्वान किया।तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि “देखें कि नीतीश कुमार की चमक कहां गई है उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया गया है। यह बदलाव का जनादेश है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन हम लोगों के दिलों में बसे हैं।

Related posts

Leave a Comment