बाबू जी के अंतिम यात्रा व अत्येष्ठि मे सम्मलित हो भाजपाईयो ने दी श्रष्दांजलि
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.पं. राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र का गुरूवार रात लम्बी वीमारी के बाद निधन होने से पूरे यमुनापार के भाजपाईयों मे शोक की लहर व्याप्त हो गई।
जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती सहित यमुनापार के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो ने शुक्रवार को पं.राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र की अतिमं यात्रा व अत्येष्ठी मे सम्लित हो अंतिम दर्शन कर श्रष्दांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा बावू जी हम सबके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे। बावू जी के निधन भाजपा ने एक स्तम्भ खो दिया है। श्रष्दाजंलि देने वालो मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,प्रदेश परिषद सदस्य विभूति नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष पं.शोभनारायण द्धिवेदी,संतोष त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष पिछडा़ मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर साहू बऊआ,समाज सेवी रोहित केसरवानी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष सिंह,आईटी जिला संयोजक शतीश विश्वकर्मा आदि ने श्रष्दाजंलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को सायं 4 बजे जिला कार्यालय प्रयागराज मे जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने शोकसभा का आयोजन किया है।जिसमे सम्पूर्ण यमुनापार के वर्तमान पूर्व पदाधिकारी सम्लित हो श्रष्दाजंलि अर्पित करेगें।