महाप्रबन्धक द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार
प्रयागराज। महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. तिलक चन्द्र, प्वाइण्टसमैन/रामवा, प्
बालक राम वर्मा, को मार्च माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। बालक राम वर्मा प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल ने 02.03.2022 को आगासौद स्टेशन की रेल लाइन पर 25 केवी का तार लटकते हुए देखा तथा सम्बन्धित को सूचित कर एक गम्भीर हादसे को बचाया। इस प्रकार इन्होंने रेलवे की संरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया।
महाप्रबंधक ने बालक राम वर्मा, की धर्मपत्नी को एक बधाई सन्देश भेज पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया।