बारा विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा इलाहाबाद के विधानसभा बारा मे वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन टिफिन बैठक के साथ वृहस्पतिवार को एमवी कान्बेंट स्कूल & कालेज में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के मेहनत और समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से गरीबों का उत्थान कर विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बड़े बड़े कार्य और निर्णय आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत त्याग तपस्या का परिणाम है। श्री भारती ने कहा अब पुनः केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए आप सबके मेहनत और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। जिससे 2024 में पुनः कमल खिले और अन्य पार्टियों की जमानत भी न बच पाए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भी अपने संघर्षों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष कौंधियारा शिवप्रसाद केसरवानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान,मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, बन्दना सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, दिनेश प्रजापति,संजीव जायसवाल,शंभू नाथ खरे, राजा बाबू पाठक,अवधबिहारी मिश्रा, राकेश सिंह, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र पाठक ,दीप चंद गुप्ता, आशीष सोनकर आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।