फूलपुर सहित प्रदेश के सभी उप चुनाव जीतेगा इण्डिया गठबंधन : लल्लन राय

प्रयागराज। प्रदेश में होने वाले सभी उप चुनाव में इण्डिया गठबंधन की जीत का दावा करते हुए सपा के नव मनोनीत प्रदेश महासचिव प्रकाश राय उर्फ़ लल्लन राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश में होश नहीं खोने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा गठबंधन आपस में ही उलझा हुआ है। गठबंधन के नेताओं के अलग अलग बयान आये दिन सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसे में वो अपनी सरकार बचाने में पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं जनता के मुद्दों पर सोचने की फुर्सत कहाँ है।
 प्रदेश महासचिव लल्लन राय ने कहा कि प्रदेश का युवा, किसान, बेरोजगार, परेशान है, महिलाएं असुरक्षित हैं।पुलिस फर्जी मुठभेड़ में ईनाम बटोरने की जद में है।अपराध रुक नहीं रहे हैं।विकास ठप है। प्रदेश की जनता सपा सरकार में कराये गए विकास कार्यों को आज भी याद करती है।उन्होंने लोकसभा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं को उप चुनाव में और अधिक जोश और सावधानी से काम करने की नसीहत दी। कहा कि भाजपा हर हथकंडे अपनाने में माहिर है लेकिन पूरी एकजुटता के साथ मुँह तोड़ जवाब देने के लिये सपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा।
 सपा के नव मनोनीत प्रदेश महासचिव लल्लन राय एवं प्रदेश सचिव राम राज बिन्द का आज पार्टी कार्यालय में  फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।इसके पूर्व दोनों पदाधिकारियों ने डॉ लोहिया एवं स्व जवाहर सिंह यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
 इस अवसर पर सर्व अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, पप्पूलाल निषाद जिलाध्यक्ष यमुनापार, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, राजू पासी,राम राज बिन्द,रविन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी जगदीश यादव, राम सुमेर पाल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, राम मिलन यादव, पंधारी यादव,महबूब उस्मानी, वजीर खान,श्रीमती मंजू पाठक, गीता भारतीय,कृष्ण मूर्ति यादव, दीना नाथ यादव, शमशाद अहमद, अरविन्द राय, पंकज यादव, संदीप यादव,आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, दान बहादुर मधुर, संतोष यादव,चौधरी देवीलाल यादव अनूप यादव, इंजी विक्रमसिंह, मल्लू यादव,कुलदीप यादव,नाटे चौधरी, बबलू रावत,रेहान अहमद, नवीन यादव, मुलायम यादव, शुभम सिंह, रत्नेश यादव, मो हामिद,कमलेश गुप्ता, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश पटेल, मुजफ्फर, रंग बहादुर पटेल, ओ पी यादव, ओ पी पाल, मो गौस,मो अजहर, मोईन हबीबी, आशीष पाल, मो सऊद,भागीरथी बिन्द,संगीता पटेल, सारिका यादव, नेहा यादव, सुषमा यादव आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment