प्रयागराज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई आठ

प्रयागराज। कोरोना को लेकर प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों एवं छात्रों, मजदूरों की जांच कर रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। यह जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मची हुई है।

गौरतलब है कि गुरूवार की शाम एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिला था। जिसके बाद शहर में कुल चार मरीज हो गए थे। लेकिन शुक्रवार को चार और लोगों की रिपार्ट पाजिटिव आई है। यह जानकारी होते ही कोरोना के नोडल प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी नए मिले चारों मरीजों को तत्काल आनन-फानन में ए लेवल कोरोना अस्पताल बनी में भर्ती कराया। इसके साथ ही उक्त चारों मरीजों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी जी.एस बाजपेयी ने बताया कि आज चार और नए पाजिटिव केस मिले हैं। जिन्हें ए-लेवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुम्बई से अपने घर आया हण्डिया तहसील के सैदाबाद सैफ अली को क्वारेंटाइन किया गया था। इसी तहसील के रहने वाले बरौत के रहने वाला नरेश कुमार युवक नासिक से घर लौटा था। इसी तरह इन्दौर से घर पहुंचे युवक रोहित तथा शहर के लूकरगंज निवासी वीरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। इस तहर अब तक जनपद में कोरोना के कुल आठ पाजिटिव केस हो चुके हैं। जबकि कोरोना से ग्रसित एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment