प्रयागराज मंडल में किया गया “पेंशन अदालत” का आयोजन

प्रयागराज।
मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज  मोहित चंद्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में कार्मिक विभाग द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। प्रयागराज मंडल द्वारा निरंतर पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेंशन अदालतों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका उद्देश्य पेंशनरों की परिवादों का नियमानुसार सकारात्मक समाधान करना होता है।
कार्मिक विभाग को सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पेंशन संबंधी 48 आवेदन प्राप्त हुए थे। कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के संयुक्त प्रयासों से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के सभी 48 मामलों का सकारात्मक निस्तारण नियमानुसार किया गया।
अंत में, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि कार्मिक विभाग सदैव आपके साथ है और रहेगा। इस कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी  के.एल.जायसवाल, मंडल वित्त प्रबंधक अनम सिद्दीकी एवं कर्मचारी कल्याण निरीक्षक इसके अतिरिक्त ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन, एनसीआर प्रयागराज के अध्यक्ष  सुशील कुमार श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment