प्रयागराज मंडल पर संपन्न हुआ स्वच्छता पखवाड़ा का तीसरा दिन

देश को पूर्णरूप से स्वच्छ बनाने के लिए प्रयागराज मंडल कटिबद्ध है। केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 तक प्रयागराज मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आज इसका तीसरा दिन था। आज प्रयागराज जंक्शन,  कानपुर सेन्ट्रल,  इटावा,  प्रयागराज छिवकी,  कानपुर  अनवरगंज,   अलीगढ,  टूंडला,  फतेहपुर,  फफूँद  आदि स्टेशनों पर प्लेटफार्मों, सीढ़ियों,  कार्यालय कक्षों  रेलवे लाइनों,  शौचालयों,  नालियों,  फुटओवरब्रिजों तथा सरकुलेटिंग  एरिया आदि की सघन सफाई की गयी । सफाई को और उत्कृष्ट बनाने के लिए सफाई मशीनों का अधिकाधिक उपयोग किया गया।  यह स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 30.9.20 तक  चलेगा जिसमे दिनांक 30.09.2020 तक लगातार नए नए अभियान चलाए जाएंगे – 19.09.2020 एवं  20.09.2020 को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस, 21.09.2020 एवं  22.09.2020 को स्वच्छ चिकित्सालय दिवस, 23.09.2020 एवं  24.09.2020 स्वच्छ नीर,
25.09.2020 को  स्वच्छ आहार दिवस, 26.09.2020  को  स्वच्छ परिसर दिवस (आवासीय कालोनियों में) 27.09.2020 को  स्वच्छ परिसर दिवस ( कार्य स्थल एवं कार्यालय)
28.09.2020 को स्वच्छ प्रसाधन दिवस,  29.09.2020 को स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस तथा 30.09.2020  पुनर्मूल्यांकन और प्रेस ब्रीफिंग रखी गई है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान में काम करते समय मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर विशेष बल दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment