लेडीयारी/भाजपा प्रदेशअध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह यमुनापार
की धरती पर जनता जनार्दन व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को विशाल जनसभा के माध्यम से प्रथम बार संबोधित करेंगे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र व मंडल प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह ने डोर टू डोर जन संपर्क कर के ग्राम
वासियों के मध्य जनसभा के विषय में बताते हुए अमांत्रित कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता खीरीबाजार,लेडीयारी आदि
जगहों पर व्यापारी,युवा,किसान लोगों से मिलकर 9 नवंबर 2021को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की बातों को सुनने हेतु अपील कीl सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि आज समूचा प्रदेश ही नहीं,संपूर्ण देश विकास की गंगा में तेजी से बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश बनने के कगार पर खड़ा है अपराध मुक्त एवं सामाजिक
समरसता हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री निरंतर लगे हुए हैं और आगामी 2022 का चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है आज पूरे प्रदेश का युवा,किसान,
वृद्ध एवं महिलाएं मुख्यमंत्री द्वारा नित नई योजनाओं से खुशहाल,समृद्ध हो रहा हैl
भाजपुयो नेता अशोक पांडे जिला महामंत्री ने आम जनमानस से ग्राम सभा डिहार-खीरी (कोराव) के आस
पास के सभी ग्राम वासियों से अपील की है कि डिहार-खीरी ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सम्मिलित होकर समारोह में मुख्यअतिथि के विचारों को सुनकर अपना सहयोग कर आयोजन को सफल बनाएंl