प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को ज्यादा ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए -धर्मवीर सिंह

 प्रयागराज ।भाजपा गंगापार प्रयागराज अन्दावा स्थिति आशिर्वाद गेस्ट हाउस में कौशांबी,यमुनापार,महानगर,गंगापार, प्रतापगढ़ जिले के चुनाव संचालन समिति, विधानसभा चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक समपन्न हुई।
बैठक मे झारखंड प्रदेश  संगठन महामंत्री  ने संगठन के महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन दीप प्रज्वलन कर वन्देमातरम के सुमधुर गीत दोहरा कर शुभारंभ हुआ।।
इस अवसर पर गंगापार जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी,महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केशरवानी, यमुना पार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती,कौशाम्बी जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी  ने मुख्य अतिथि धर्मपाल जी का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।।
इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि  झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल   ने जिला व विधानसभा चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का बोध कराते हुए कहा जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी मण्डल स्तर एंव शक्तिकेन्द्र तथा बूथ तक *टीम स्प्रीट एंव मेन्टली –फिजकली क्वार्डिनेशन* के रुप मे काम करना बहुत ही आवश्यक है। मतदाता तक जाने के लिए विभिन्न प्रकार के संगठन द्वारा अभियान आए है।हम निरन्तर बूथ शक्तिकेन्द्र मण्डल जिला का निरन्तर सम्पर्क समन्वय संवाद होना आवश्यक है।विधानसभा प्रभारी की भूमिका है कि पन्ना प्रमुख ,बूथ समिति के पदाधिकारी का आपसी समन्वय ज्यादा से ज्यादा हो।छोटे बड़े सभाओं के लिए विधानसभा स्तर पर स्थान चिन्हित कर लें। सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण महतवाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत,उज्जवला गैस,शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुमंगला योजना के लाभार्थीयों से सम्पर्क करें।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार बूथ स्तर पर हो।माननीय प्रधानमंत्री जी का आगमन 21 दिसम्बर 2021को प्रयागराज में हो रहा है इस अभियान मे सरकार के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, बी.सी.सखी,गैर सरकारी संगठन के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।लेकिन संगठन के लोगों को भी लगना है इस कार्यक्रम में सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हो।संगठन ने सूचना हेतु जिला मण्डल स्तर पर मिडिया प्रमुख, आई टी प्रमुख, शोशल मीडिया टीम बनाया है।
अभी तक संगठन ने सभी को शिक्षा दीक्षा दिया है अब परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है परीक्षा मे सफलता मिले यही अपेक्षा है।।
सभी कार्यकर्ताओं को सर्व प्रथम अपने मन मे निश्चित कर संगठन के आने वाले  कार्यक्रम मे अपने समय पर जबाबदेही के साथ पूरा करना है।
जो कार्यकर्ता अपने आपको अपने बूथों से जोड़ ले तभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी सहित जबाबदेही तय कर सकता है।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सन्तोष पटेल ने कहा कि पिछले कुछ ही दिन पूर्व भारत के यस्शवी प्रधानमंत्री जी का वाराणसी भ्रमण काकार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और धर्म संस्कृति से प्रायोजित है।माननीय प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम को भारत ही नही विदेशों में भी पसंद किया गया।।
     इस अवसर पर बैठक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि चुनाव संचालन समिति के कुशल संचालन से प्रयागराज के सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कमल खिलाने का कार्य करेगा
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नव नियुक्त रेल मंत्रालय भारत सरकार के वित्त विभाग के निदेशक अमरनाथ यादव  विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल, प्रभात श्रीवास्तव, श्माम विहारी पाण्डेय, राजेश केसरवानी अमरनाथ तिवारी, प्रभाशंकर पाण्डेय, आशीष केसरवानी, अनिरुद्ध सिंह पटेल, कुंज विहारी मिश्रा, विवेक अग्रवाल गिरीजेश मिश्रा राजू पाठक राजन शुक्ला  अरूणेन्द्र यादव  सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related posts

Leave a Comment