जिलाध्यक्ष ने बैठक और निरीक्षण कर सफलता की बनाई योजना
प्रयागराज। प्रदेश मे पुनः कमल खिलाकर एतिहासिक जीत 2022 मे सुनिश्चित करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लगातार दौरा जारी है। इसी क्रम मे प्रयागराज यमुनापार के करछना विधानसभा के करेहा बाग में 6 दिसम्बर को मध्यान्ह 12 बजे एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ संग बैठक करके सफल कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली है। गाँव-गावं प्रचार-प्रसार जोरो पर कार्यकर्ता कर रहे है। इस बार करछना के साथ यमुनापार और प्रयागराज की सभी सीटे भाजपा विकास और सेवा के कारण हासिल कर इतिहास रचेगी।