पृथ्वी शॉ को कंधे की चोट के कारण शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया गया जिससे उनका भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध हो गया है। मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में साव के कंधे में चोट लग गयी थी। उन्होंने दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया और वह बल्लेबाजी के लिये भी नहीं उतरे। बाद में उन्हें बेंगलुरू भेज दिया गया।आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्या नाइक ने कहा, ‘‘उन्हें एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से ईमेल मिला। वह बेंगलुरू रवाना हो गये हैं। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा।’’ शॉ का शुक्रवार को मुंबई के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था। शॉ की अनुपस्थिति में मुंबई की तरफ से टेस्ट विशेषज्ञ अंजिक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की।
Related posts
-
आखिरकार आरसीबी को घर पर नसीब हुई जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से दी मात
आईपीएल 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम... -
Gautam Gambhir को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने भेजा ईमेल
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनको जान... -
पहलगाम अटैक पर आया पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का रिएक्शन, कहा- मुझे भी गोली मार दें…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंतकवादियों...