पीएम मोदी के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया डीपी पर लगाया तिरंगा

पीएम मोदी ने भी बदली अपनी सोशल मीडिया डीपी, लगाई तिरंगे की तस्वीर
13 से 15 अगस्त तक यमुनापार के प्रत्येक घर के जन-जन मे लहराएगा तिरंगा
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में देशवासियों से किए गये आव्हान कि 2 अगस्त से 15 अगस्त अपने सोशल मीडिया की डीपी पर तिरंगा लगाए,का परिणाम यह रहा कि पूरे प्रयागराज के साथ देशभर मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिको ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं डीपी पर तिरंगा लगाया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मन के बात के जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर तिरंगा लगाने का जो आव्हान किया था उस पर उन्होनें पहले स्वयं अमल किया और अपनी सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाई। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने कहा कि पीएम मोदी के आव्हान का भाजपा कार्यकर्ताओं पर इतना जबरदस्त असर रहा कि यमुनापार के 20 मंडलो 310 शक्ति केन्द्रो और 1558 बूथो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया डीपी पर तिरगे की तस्वीर लगाई। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि यमुनापार मे प्रदेश,क्षेत्र,जिला के पदाधिकारी हो या प्रदेश,क्षेत्र या फिर जनप्रतिनिधि सभी ने अपने सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगा की तस्वीर लगाई है।
    जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती  के निर्देश पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने यमुनापार में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी अमृत महोत्सव के तहत सरकार के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी ने भी इस आयोजन की सफलता के लिए कमर कस ली है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच देशभर में 20 करोड घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 1 करोड़ घरों तक तिरंगा पहूंचाएंगे, व यमुनापार मे एक लाख घरो तक तिरगा पहुचाया जाऐगा। जिसके लिए पार्टी ने जिला प्रभारी ओंकार नाथ केशरी के निर्देश पर बूथ स्तर पर सूची बनाने का कार्य शुरु कर दिया है। कहा कि विधानसभा स्तर पर 25 हजार का लक्ष्य रखा गया है।
      सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाने वालों में जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी, त्रिवेणी प्रसाद पांडे, जय सिंह पटेल, अजीत प्रताप सिंह, संतोष त्रिपाठी, ज्ञान सिंह पटेल, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मंत्री विनोद कुमार प्रजापति, कृष्ण दासगुप्ता, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश निषाद, शिवराम सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष अनूप केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला कार्यालय मंत्री सलिल तिवारी,अरुण कुमार सिंह, सुधाकर पांडे, सुभाष सिंह पटेल, सविता मिश्रा, राजमणि पासवान,कुशल जैन आदि प्रमुख रूप से रहे।

Related posts

Leave a Comment