पीएम नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मतदान की अपील

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण का मतदान जारी है। इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के अन्य दिग्गजों ने सभी से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी के साथ ही भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी से मतदान की अपील की है। इन सभी नेताओं ने गुरुवार को सुबह अपील को ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत।

जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज छठवें चरण का मतदान है। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने का एक निश्चित तरीका चुनाव के दिन मतदान करना है। एक सशक्त और सुदृढ सरकार बनाने के लिए आप सभी का वोट करना अति आवश्यक है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त एक सशक्त सरकार ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे ले जा सकती है। इसी कारण प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव तो लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है। विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान आज है। पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। आप राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने के लिए आज अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकार्ड मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट प्रदेश को देगा उत्तम सड़कें, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा, बेहतर होते कल के साथ उत्तम कानून-व्यवस्था। आपका एक वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को बना देगा नंबर वन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए।

UP Election 2022 6th Phase Voting : पीएम नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मतदान की अपील

Author: Dharmendra PandeyPublish Date: Thu, 03 Mar 2022 08:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Mar 2022 08:07 AM (IST)
UP Election 2022 6th Phase Voting :

UP Election 2022 6th Phase Voting पीएम मोदी के साथ ही भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा गृह मंत्री अमित शाह केन्द्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी से मतदान की अपील की है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण का मतदान जारी है। इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के अन्य दिग्गजों ने सभी से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी के साथ ही भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी से मतदान की अपील की है। इन सभी नेताओं ने गुरुवार को सुबह अपील को ट्वीट किया है।

Ads by Jagran.TV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत।

जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज छठवें चरण का मतदान है। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने का एक निश्चित तरीका चुनाव के दिन मतदान करना है। एक सशक्त और सुदृढ सरकार बनाने के लिए आप सभी का वोट करना अति आवश्यक है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त एक सशक्त सरकार ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे ले जा सकती है। इसी कारण प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव तो लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है। विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान आज है। पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। आप राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने के लिए आज अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकार्ड मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट प्रदेश को देगा उत्तम सड़कें, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा, बेहतर होते कल के साथ उत्तम कानून-व्यवस्था। आपका एक वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को बना देगा नंबर वन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment